दिसंबर तक काम पूरा करें

Updated:
विज्ञापन

दिसंबर तक काम पूरा करें झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी ने पावर ग्रिड का निरीक्षण किया, समीक्षा बैठक की, कार्य की प्रगति देख संतुष्ट हुए फोटो (1) एमडी पावर ग्रिड का निरीक्षण करते.प्रतिनिधि, इटखोरीझारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी (प्रबंध निदेशक) अमित कुमार ने शुक्रवार को चोरकारी स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन […]

विज्ञापन

दिसंबर तक काम पूरा करें झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी ने पावर ग्रिड का निरीक्षण किया, समीक्षा बैठक की, कार्य की प्रगति देख संतुष्ट हुए फोटो (1) एमडी पावर ग्रिड का निरीक्षण करते.प्रतिनिधि, इटखोरीझारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी (प्रबंध निदेशक) अमित कुमार ने शुक्रवार को चोरकारी स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. कार्य की प्रगति देख संतुष्ट हुए. उसके बाद उन्होंने रांची से आये अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में रांची ट्रांसमिशन लाइन संचरण के मुख्य अभियंता केवीएन सिंह, हजारीबाग के उमाशंकर राय, परियोजना निदेशक अतुल कुमार थे. बैठक में पावर ग्रिड व ट्रांसमिशन लाइन के कार्यों की समीक्षा की. पावरग्रिड का निर्माण करा रही कंपनी फ्लोमोर लिमिटेड व ट्रांसमिशन लाइन की मेघा इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रोशन को दिसंबर माह के अंत तक काम पूरा करने का निर्देश दिया. वन विभाग से एनअोसी एक माह के अंदर मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इटखोरी महोत्सव में पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जायेगी. यह पावर ग्रिड स्काडा सिस्टम से युक्त होगा. आधुनिक तकनीक से युक्त होगा. इससे 10 फीडरों में बिजली आपूर्ति की जायेगी. फिलहाल सात फीडर को चालू किया जायेगा. दिसंबर माह में इटखोरी फीडर को चालू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में हजारीबाग को डीवीसी से मुक्त कराया जायेगा. बैठक में फ्लोमोर के निदेशक एनके अोझा, इइ सुरेश शर्मा, धनबाद के इएसइ एके माली, साइट इंचार्ज रवि कुमार शामिल थे.फटकार लगायी : ट्रांसमिशन लाइन का काम धीमी गति से होने पर उन्होंने मेघा कंपनी के अधिकारी को फटकार लगायी तथा समय सीमा पर काम नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही. मंदिर में पूजा की : एमडी अमित कुमार ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. मंदिर की साफ-सफाई व सुंदरता देख कर काफी खुश हुए. इटखोरी महोत्सव की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola