हजारीबाग में बडकागांव से कांग्रेस विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची: हजारीबाग में बडकागांव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को आज यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उन पर हजारीबाग में एनटीपीसी के एक निर्माण स्थल पर हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप था. हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि निर्मला देवी को हजारीबाग की एक अदालत के […]
विज्ञापन
रांची: हजारीबाग में बडकागांव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को आज यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उन पर हजारीबाग में एनटीपीसी के एक निर्माण स्थल पर हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप था.
हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि निर्मला देवी को हजारीबाग की एक अदालत के गैरजमानती वारंट के आधार पर आज रांची से गिरफ्तार किया गया.हजारीबाग की एक अदालत ने धारा 144 लागू होने के बावजूद एनटीपीसी के निर्माणस्थल पर हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप में निर्मला देवी और उनके पति पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. योगेन्द्र साव की इस मामले में दाखिल जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था.
निर्मला देवी ने इस मामले को कल यहां विधानसभा में भी उठाया था और उनके खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी को रद्द किये जाने की मांग की थी.
इससे पूर्व उनके पति को एक नक्सली संगठन खडा करने के आरोप में तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार से हटा दिया गया था और बाद में उनकी गिरफ्तारी एक ठिकाने से पुलिस ने की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










