हजारीबाग : भवन निर्माण के जेइ घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने साेमवार काे भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. योगेश तिवारी ओपेन जेल के बाहर ठेकेदार सफीउल्लाह से 40 हजार रुपये घूस ले रहे थे. निगरानी की टीम जेइ काे लेकर उनके सुरेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी गयी. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने साेमवार काे भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. योगेश तिवारी ओपेन जेल के बाहर ठेकेदार सफीउल्लाह से 40 हजार रुपये घूस ले रहे थे. निगरानी की टीम जेइ काे लेकर उनके सुरेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी गयी.
एक लाख रुपये पहले ले चुके थे जेइ : ओपेन जेल हजारीबाग में 27 लाख की लागत से वाच टावर बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसके संवेदक सफीउल्लाह हैं. टावर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है. फाइनल बिल पास करने के नाम पर जेइ ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. सफीउल्लाह ने जानकारी दी कि जेइ काे एक लाख रुपये पहले ही दे दिये गये थे. शेष 50 हजार रुपये के लिए ठेकेदार काे परेशान किया जा रहा था. संवेदक ने इसकी शिकायत निगरानी कोषांग के डीएसपी प्राण रंजन से की थी. निगरानी की जांच में शिकायत सही पायी गयी. सोमवार को निगरानी टीम ने जाल बिछा कर योगेश तिवारी को पकड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola