मारपीट व छिनतई का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के लोहसिंघना रोड शादी घर के पास जमीन मापी को लेकर मारपीट की घटना घटी. मारपीट में सुशांत शेखर उर्फ मोनू (पिता काशीनाथ राउत) गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. घायल मोनू ने इस संबंध में सदर थाना में मामला […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के लोहसिंघना रोड शादी घर के पास जमीन मापी को लेकर मारपीट की घटना घटी. मारपीट में सुशांत शेखर उर्फ मोनू (पिता काशीनाथ राउत) गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. घायल मोनू ने इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में नरेश ठाकुर (पिता स्व प्रयाग ठाकुर), छोटू ठाकुर (पिता स्व प्रयाग ठाकुर), नरेश ठाकुर की पत्नी, विक्की ठाकुर (सभी लोहसिंघना) को आरोपी बनाया है.
क्या है मामला :प्राथमिकी में मोनू ने कहा है कि लोहसिंघना रोड स्थित आवास पर अपनी मां रेणु देवी के साथ काम करवा रहा था. इसी बीच मेरे घर के बगल में रहनेवाले नरेश ठाकुर ने जमीन की मापी को लेकर विवाद करने लगा. हमलोग यह कह कर काम रोक दिये कि ठीक है मापी के बाद ही काम करेंगे. लेकिन जैसे ही मैं और मेरी मां रेणु देवी सामान लेकर वापस लौटने लगे इसी दौरान नरेश ठाकुर ने कुल्हाड़ी से मेरे सिर पर वार कर दिया. छोटू ठाकुर और विक्की ठाकुर भी तेज धारदार हथियार से वार करने लगे. मां ने छुड़ाने का प्रयास किया तो मेरी मां के बाल को पकड़ कर वे लोग खींचने लगे तथा गले से सोने का चेन और मजदूरों को देने के लिए रखे गये पांच हजार रुपये छीन लिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola