प्रेमी संग फरार नाबालिग मांडू में मिली
हजारीबाग. प्रेमी संग फरार नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ पुलिस मांडू थाना क्षेत्र के हुआग गांव से बरामद किया गया है. वह अपने प्रेमी नेहाल अंसारी (पिता- खुर्शीद अंसारी) के साथ भाग गयी थी. नाबालिग लड़की के परिजनों ने रायगढ़ जिला के तामर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. नेहाल ने नाबालिग को शादी […]
हजारीबाग. प्रेमी संग फरार नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ पुलिस मांडू थाना क्षेत्र के हुआग गांव से बरामद किया गया है. वह अपने प्रेमी नेहाल अंसारी (पिता- खुर्शीद अंसारी) के साथ भाग गयी थी. नाबालिग लड़की के परिजनों ने रायगढ़ जिला के तामर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. नेहाल ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर भगाया था. आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस छतीसगढ़ ले गयी. पुलिस टीम में एसआइ एस साहू, हेड कांस्टेबल यूएस विस्वाल, गणपत एक्का व त्रिभुवन सिद्धार्थ शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










