ग्रामीणों ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन
13 बरही 02 -नवनिर्मित पंचायत भवन की दीवार में पड़ी दरार.बरही. ग्राम केदारुत में नवनिर्मित पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है़ ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत भवन का निर्माण में काफी अनियमितता बरती गयी है़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है़ प्राक्कलन के अनुसार […]
13 बरही 02 -नवनिर्मित पंचायत भवन की दीवार में पड़ी दरार.बरही. ग्राम केदारुत में नवनिर्मित पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है़ ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत भवन का निर्माण में काफी अनियमितता बरती गयी है़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है़ प्राक्कलन के अनुसार मेटेरियल नहीं लगाया गया है़ गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण दीवार में दरार पड़ गये हैं़ निर्माण कार्य जिला परिपद द्वारा किया गया है़ ज्ञापन में मांग की गयी है कि जांच पड़ताल कर विभाग के अभियंता व संवेदक के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाय़े ज्ञापन में अनुज कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, दिगंबर सिंह, श्री यादव, सुरेश यादव, राजू गोप, इसलायर अंसारी, ईदुमण सिंह, लवकुमार, बीरबल सिंह, लोकेश कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह सहित 84 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










