बढ़ती जनसंख्या को रोकना लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा का शुभारंभइचाक. सामुदायिक अस्पताल इचाक में विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा का शुभारंभ हुआ. उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि निर्मल कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या को रोकने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये गये अभियान को जन-जन तक पहुंचा कर ही इस […]

विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा का शुभारंभइचाक. सामुदायिक अस्पताल इचाक में विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा का शुभारंभ हुआ. उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि निर्मल कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या को रोकने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये गये अभियान को जन-जन तक पहुंचा कर ही इस पर काबू पाया जा सकता है. उन्होंने स्वास्थ कर्मियों, सहिया और प्रेरकों से इसका प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को बंध्याकरण और पुरुषों को नसबंदी कराने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि परिवार को सीमित रख कर ही एक विकसित समाज की कल्पना की जा सकती है. चिकित्सा प्रभारी डॉ पुष्कर कुमार ने कहा कि महिलाओं को बंध्याकरण कराने पर 1400 सौ और पुरुषों को नसबंदी कराने पर दो हजार प्रोत्साहन राशि विभाग की ओर से दी जायेगी. वहीं इसके लिए उन्हें प्रेरित करने वाले प्रेरकों को दो और तीन सौ रुपये देने की व्यवस्था विभाग ने की है. उन्हांेने इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया. इसके लाभ के बारे में बताया. मौके पर डॉ राजीव रंजन मिश्रा, दीपक कुमार, पवन कुमार, उदय शंकर, रत्नेश कुमार सिंह, अनीता तिर्की, विनय सोनी, रमेश गुप्ता, सहिया रूखसाना खातून, रेखा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola