आवासीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए छात्राओं का चयन
9हैज83में- कार्यालय में आवेदन का सत्यापन करते अधिकार.चौपारण. प्रखंड के संजीवनी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गुरुवार को साक्षत्कार का आयोजन किया गया. चयनित छात्राओं का झारखंड सरकार मोबीआइजेशन कैंप द्वारा कौशल विकास किया जायेगा. यह कार्यक्रम लोयरेस ऐजुटेक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में चलाया जा रहा है. चयनित छात्राओं को […]
9हैज83में- कार्यालय में आवेदन का सत्यापन करते अधिकार.चौपारण. प्रखंड के संजीवनी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गुरुवार को साक्षत्कार का आयोजन किया गया. चयनित छात्राओं का झारखंड सरकार मोबीआइजेशन कैंप द्वारा कौशल विकास किया जायेगा. यह कार्यक्रम लोयरेस ऐजुटेक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में चलाया जा रहा है. चयनित छात्राओं को 90 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हजारीबाग में दिया जायेगा. प्रशिक्षण में छात्राओं को कंप्यूटर एवं टेक्नीशियन की शिक्षा दी जायेगी. साक्षात्कार लेने आये दुशमंता कुमार बारकी ने बताया कि पहले चरण में 90 छात्राओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उसके बाद दूसरे चरण के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा. साक्षात्कार में काफी संख्या में छात्राएं आयी हुई थी. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्राओं को योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल की सूची में नाम, आधार कार्ड, फोटो सहित कई प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है. साक्षात्कार में जिला समन्वयक रवि कुमार, संजीवनी के प्रखंड समन्वयक ललकू महतो, रीना कुमारी, सुजीत कुमार शर्मा, चमेली देवी, कंचन देवी, मुखिया तुलसी साव, पंसस सुधीर सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










