यज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज
हजारीबाग. श्रीश्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री जगरनाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जुलाई से सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर में शुरू होगा. महायज्ञ व महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार की सुबह यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ 18 जुलाई को समाप्त होगा. यज्ञ को […]
हजारीबाग. श्रीश्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री जगरनाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जुलाई से सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर में शुरू होगा. महायज्ञ व महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार की सुबह यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ 18 जुलाई को समाप्त होगा. यज्ञ को सफल कराने को लेकर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामेश्वर नारायण महतो, सचिव रामेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष केदारनाथ राम, भुवनेश्वर राम पासवान, संरक्षक मुखिया कौलेश्वर रजक, उप मुखिया किशोरी मेहता, बाबूलाल राम, सुखदेव प्रजापति, ओमप्रकाश देव, सुबोध सिंह, समरेंद्र सिन्हा, अमृत पासवान, मीडिया प्रभारी महेंद्र राम प्रजापति सहित सभी ग्रामीण अहम योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










