दो युवकों ने महिला के गले से चेन छीना
हजारीबाग. हजारीबाग कनहरी रोड से एक महिला के गले से सोने का चेन छीन कर मोटरसाइकिल सवार दो युवक फरार हो गये. घटना गुरुवार दोपहर की है. इस बाबत कोर्रा टीओपी में पीडि़ता सोनी सिंह के पति सुभाष सिंह ने मामला दर्ज कराया है. क्या है मामला : सोनी सिंह डीएवी स्कूल से अपने बच्चे […]
हजारीबाग. हजारीबाग कनहरी रोड से एक महिला के गले से सोने का चेन छीन कर मोटरसाइकिल सवार दो युवक फरार हो गये. घटना गुरुवार दोपहर की है. इस बाबत कोर्रा टीओपी में पीडि़ता सोनी सिंह के पति सुभाष सिंह ने मामला दर्ज कराया है. क्या है मामला : सोनी सिंह डीएवी स्कूल से अपने बच्चे को लेकर घर जा रही थी. एक हाथ से बच्चे को पकड़ी हुई थी. काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर दो युवक आये और गले में पहने सोने का चेन छीन कर फरार हो गये. महिला पति ने बताया कि सोने की चेन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










