एनबीसीसी कंपनी का भूमि पूजन
बड़कागांव. एनटीपीसी के अधीन एनबीसीसी कंपनी ने ढेंगा गांव स्थित पुनर्वास कॉलोनी स्थल पर कार्य पुन: चालू करने को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया. इसकी जानकारी भू-रैयतों को मिली. जानकारी विधायक निर्मला देवी को दी गयी. जब तक विधायक पहुंची एनबीसीसी के लोग जा चुके थे. विधायक ने कहा कि जब तक पूर्ण रूप […]
बड़कागांव. एनटीपीसी के अधीन एनबीसीसी कंपनी ने ढेंगा गांव स्थित पुनर्वास कॉलोनी स्थल पर कार्य पुन: चालू करने को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया. इसकी जानकारी भू-रैयतों को मिली. जानकारी विधायक निर्मला देवी को दी गयी. जब तक विधायक पहुंची एनबीसीसी के लोग जा चुके थे. विधायक ने कहा कि जब तक पूर्ण रूप से भूमि अधिग्रहण नहीं हो जाता काम चालू नहीं होगा. इस अवसर पर उपेंद्र कुमार, विशेश्वरनाथ चौबे, हुलास प्रसाद, राधा देवी, राजेश गुप्ता, तिलेश्वरी देवी, सरोज कुमार, नीरू महतो, मानकी महतो आदि उपस्थित थे. इस संबंध में एनटीपीसी के अधिकारियों ने पूछे जाने पर भूमि पूजन की जानकारी से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कार्य पूर्व में चालू हो गया है तो दुबारा भूमि पूजन करने का औचित्य ही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










