एएनएम व बीटीटी का बैग चोरी
कटकमसांडी. कटकमसांडी प्रखंड में पदस्थापित एएनएम कविता कुमारी व बीटीटी बबीता देवी का हैंड बैग उच्चकों ने झपट कर भाग गया. यह घटना हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य मार्ग के करिवा आसन गांव के पास घटी. बीटीटी बबिता ने बताया कि एएनएम कविता कुमारी के साथ ढौठवा स्वास्थ्य शिविर से मुख्यालय कटकमसांडी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. […]
कटकमसांडी. कटकमसांडी प्रखंड में पदस्थापित एएनएम कविता कुमारी व बीटीटी बबीता देवी का हैंड बैग उच्चकों ने झपट कर भाग गया. यह घटना हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य मार्ग के करिवा आसन गांव के पास घटी. बीटीटी बबिता ने बताया कि एएनएम कविता कुमारी के साथ ढौठवा स्वास्थ्य शिविर से मुख्यालय कटकमसांडी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. मोटरसाइकिल बबिता के पति चला रहे थे. रास्ते में हम लोग दातून तोड़ने के लिए रूके थे. तभी चतरा की ओर से पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आ रहे थे. दोनों महिला के हैंड बैग को छीन कर हजारीबाग की ओर भाग गये. बबीता देवी ने बताया कि बैग में दस हजार रुपये नकद, पासबुक व आवश्यक कागजात थे. एएनएम के बैग में महंगी मोबाइल सेट, कागजात व लगभग दो हजार रुपये नकद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










