विभावि: दो दिवसीय सेमिनार आठ से
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नैक से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभावि ने कमेटी गठन किया है. कमेटी में अध्यक्ष कुलपति, उपाध्यक्ष प्रतिकुलपति, आयोजन सचिव डॉ ईएन सिद्दीकी को बनाया गया. इस कमेटी की पहली बैठक चार जुलाई को एक बजे कुलपति कक्ष में होगी. आठ व नौ जुलाई को सेमिनार: नैक […]
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नैक से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभावि ने कमेटी गठन किया है. कमेटी में अध्यक्ष कुलपति, उपाध्यक्ष प्रतिकुलपति, आयोजन सचिव डॉ ईएन सिद्दीकी को बनाया गया. इस कमेटी की पहली बैठक चार जुलाई को एक बजे कुलपति कक्ष में होगी. आठ व नौ जुलाई को सेमिनार: नैक से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के लिए गठित कमेटी विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आठ व नौ जुलाई को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन करेगी. सेमिनार नैक से संबंधित होगा. इसमें अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज के प्राचार्य शामिल होंगे. साथ ही सभी विभागाध्यक्ष, सभी निदेशक व संकायाध्यक्ष भी सेमिनार मंे रहेंगे. सेमिनार के लिए प्रतिभागियों को एक हजार रुपये जमा करना होगा. जिससे प्रतिभागियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










