पिता ने ढाई साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां गांव में एक पिता ने ढ़ाई साल की बेटी को रेलवे पटरी पर पटक-पटक कर मार डाला. घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है. इस बाबत कटकमदाग थाना में मृतक अंशु की मां संगीता देवी ने पति छोटे लाल भुइयां पर हत्या का मामला […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां गांव में एक पिता ने ढ़ाई साल की बेटी को रेलवे पटरी पर पटक-पटक कर मार डाला. घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है. इस बाबत कटकमदाग थाना में मृतक अंशु की मां संगीता देवी ने पति छोटे लाल भुइयां पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

कटकमदाग पुलिस हत्या के आरोपी छोटे लाल भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. क्या है मामला मृतक अंशु के दादा पीरन भुइयां ने बताया कि उनके बेटे छोटे लाल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे लड़के के साथ अवैध संबंध है. इस शक के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था. कई बार पंचायत भी हुई थी. पर दोनों के बीच मामला सुलझा नहीं, आगे बढ़ता गया.

छोटे लाल कहा करता था कि मां या बेटी दोनों में से किसी की भी जान लूंगा. तीन जुलाई की सुबह घर के नजदीक रेलवे पटरी पर बेटी की पटक कर जान ले ली. कटकमदाग थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बाबत कटकमदाग थाना में 75/15 धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, गिरफ्तार आरोपी छोटेलाल भुइयां ने कहा कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गोमिया के तीन लड़कों के साथ था, जिसके चलते मैं काफी दिनों से तनाव में था बेटी मेरे खून की नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola