23 निजी स्कूलों में आरटीइ नामांकन के लिए प्राप्त हुए कुल 500 आवेदन

Updated:
विज्ञापन
23 निजी स्कूलों में आरटीइ नामांकन के लिए प्राप्त हुए कुल 500 आवेदन

स्क्रूटनी के बाद 279 बच्चों का होगा चयन

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के 23 निजी स्कूलों में चालू सत्र 2026-27 के लिए आरटीइ के तहत बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी वेबसाइट पर आवेदन की निर्धारित समय सीमा 14 मार्च को समाप्त हो गयी. अब तक 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदनों की शिक्षा विभाग स्क्रूटनी करेगा. इसके बाद 279 बच्चों की सूची तैयार कर नामांकन के लिए संबंधित स्कूलों को भेजी जायेगी. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह नामांकन प्रक्रिया पर नजर बनाये हुए हैं.

सात वर्ष से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. मुफ्फसिल पुलिस ने सात वर्ष से फरार वारंटी विनय प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह बहेरी गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में जालसाजी कर रुपये की ठगी का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से वारंटी निर्गत था. पुलिस ने वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया.

कांग्रेस कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार

हजारीबाग. कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इसमें रोजेदारों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना सब्र, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है. दावत-ए-इफ्तार में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, निसार खान, अजय गुप्ता, सलीम रजा, निजामुद्दीन अंसारी, गोविंद राम, रवि कुमार, मनीषा टोप्पो, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, सुनील अग्रवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola