50 क्विंटल जावा नष्ट, 10 भट्ठियां ध्वस्त
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 27 Mar 2026 10:55 PM
विज्ञापन
अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान
विज्ञापन
बड़कागांव. रामनवमी को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान नापोखुर्द पंचायत के सरैयाटांड़ में 50 क्विंटल अवैध जावा नष्ट किया गया. वहीं 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा 60 लीटर तैयार महुआ शराब को बहा कर नष्ट किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा.
महुदी में इस बार भी नहीं निकला जुलूस
बड़कागांव.
कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी में इस बार भी रामनवमी झंडा के साथ जुलूस नहीं निकल पाया. महुदी राणा मुहल्ला के रामभक्त अष्टमी के दिन महावीरी झंडा लेकर शाम लगभग चार बजे बैरियर स्थल आंगनबाड़ी केंद्र के पास गाजे-बाजे के साथ पहुंचे. जयश्री राम के जय घोष के साथ लाठियां भांजी व करीब एक घंटे के बाद वापस लौट गये. विगत 42 वर्षों से महुदी गांव में जुलूस नहीं निकल रहा है. प्रशासन द्वारा महुदी कालीकरण रोड में पांच जगह बैरिकेडिंग की गयी है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे व वेपर लाइट लगाये गये हैं. वहीं, विधि व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआइ राकेश खवास, आशीष भगत, अमित कुमार दांगी, जमादार हादी खान समेत सशस्त्र पुलिस बल लगे हुए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










