सात में से छह अंगीभूत बीएड कॉलेज बंद होने के कगार पर
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सात अंगीभूत कॉलेजों में से छह अंगीभूत कॉलेजों में चल रहे बीएड पाठयक्रम बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत संत कोलंबा कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, बीएससीटी कॉलेज बोकारो, जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया, आरएसपी कॉलेज झरिया, चतरा कॉलेज चतरा एवं एसएसएनएलटी कॉलेज धनबाद में बीएड का पाठयक्रम […]
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सात अंगीभूत कॉलेजों में से छह अंगीभूत कॉलेजों में चल रहे बीएड पाठयक्रम बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत संत कोलंबा कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, बीएससीटी कॉलेज बोकारो, जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया, आरएसपी कॉलेज झरिया, चतरा कॉलेज चतरा एवं एसएसएनएलटी कॉलेज धनबाद में बीएड का पाठयक्रम चल रहा है.
इनमें से चतरा कॉलेज को छोड़ कर शेष छह कॉलेज में बीएड पाठयक्रम बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. एनसीटीइ ने इन छह कॉलेजों को रिवाइज्ड मान्यता नहीं दिया है. ये छह कॉलेज एनसीटीइ के शर्तों को पूरा नहीं किये हैं. इसमें सबसे अहम मामला अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों का है. छह कॉलेजों में कर्मचारी अनुबंध पर काम कर रहे हैं. जिनका अनुबंध 30 जून तक है. समय रहते इन कॉलेजों ने स्थायी नियुक्ति नहीं की है.
बीएड चलाने के लिए अलग भवन, अलग लैब की स्थापना नहीं की है. जिसके कारण एनसीटीइ ने रिवाज्ड मान्यता देने से इनकार कर दिया है. ऐसे में छह कॉलेज 30 जून के बाद अनुबंध पर कार्य कर शिक्षक एवं कर्मचारियों से ड्यूटी नहीं ले सकते हैं. जब बीएड कॉलेज में कर्मचारी ही नहीं रहेंगे तो कॉलेज नहीं चल पायेगा. इस मामले को लेकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने सभी छह कॉलेजों को पत्र भेजा है. जरूरी सूचनाएं मांगी है. चतरा कॉलेज में बीएड का अलग भवन होने के कारण इसे एनसीटीइ ने रिवाज्ड मान्यता दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










