सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विदाई
26हैज60 में- कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जागेश्वर महतो व अन्य. चरही. चुरचू प्रखंड के चरही परियोजना उच्च विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्याापक जागेश्वर महतो को भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किये. विद्यालय के शिक्षक, अतिथियों व विद्यार्थियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जागेश्वर […]
26हैज60 में- कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जागेश्वर महतो व अन्य. चरही. चुरचू प्रखंड के चरही परियोजना उच्च विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्याापक जागेश्वर महतो को भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किये. विद्यालय के शिक्षक, अतिथियों व विद्यार्थियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जागेश्वर महतो को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किये. सेवानिवृत्त प्रधानाध्याापक जागेश्वर महतो ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर ही अध्ययन करें. बिना लक्ष्य के सफलता असंभव है. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की अहम भूमिका है. अनुशासन ही विद्यार्थी को महान बनाता है. उन्हांेने कहा कि 31 वर्षों के कार्यकाल में चुरचू, चरही व कोयलांचल में विद्यार्थियों व अभिभावकोंे से मुझे जो स्नेह और प्रेम मिला है, भुलाया नहीं जा सकता. चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति ने कहा कि 1984 से जागेश्वर महतो ने चरही, चुरचू व कोयलांचल में अशिक्षा के अंधेरे में तालिम का चिराग जलाने का काम किया है. इनके द्वारा शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी कई ऊंचे पद पर कार्यरत हैं. चरही मुखिया अंजू सिंह ने कहा कि 31 वषार्ें तक जागेश्वर महतो ने चरही व आसपास के क्षेत्रोेंं में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है. इस अवसर पर चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति, चरही वनपाल एसएन सिंह, पंसस अनुक्षी देवी, झामुमो नेता देवकी महतो, गणेश महतो, धनेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, देवलाल महतो, उमेश कुमार सिन्हा, कौशल कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, गिरी राज राय, नीना रानी शंकर, कामाख्या भगत सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










