हजारीबाग अदालत परिसर गोलीबारी कांड में 19 पुलिसकर्मी निलंबित

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग अदालत परिसर में मंगलवार दिन में हुई गोलीबारी के सिलसिले में आज रात करीब 19 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया, एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात 19 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. जिला अदालत में आज विरोधी गिरोह की गोलीबारी में एक गिरोह के […]
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग अदालत परिसर में मंगलवार दिन में हुई गोलीबारी के सिलसिले में आज रात करीब 19 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया, एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात 19 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.
जिला अदालत में आज विरोधी गिरोह की गोलीबारी में एक गिरोह के सरगना और उसके दो सहयोगियों की गोली लगने से मौत हो गयी. झा ने बताया कि हत्या के मामले में दोषी सुशील श्रीवास्तव हजारीबाग जेल में बंद था और उसे एक अन्य मामले में पेशी के लिए आज अदालत लाया गया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें सरगना और उसके दो सहयोगियों की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










