..अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से 45 युवाओं को मिली नौकरी

Updated:
विज्ञापन
..अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से 45 युवाओं को मिली नौकरी

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बड़कागांव ने सत्र 2025–26 के सफल प्रशिक्षुओं के लिए ऑफर लेटर वितरण समारोह आयोजित किया

विज्ञापन

210 प्रशिक्षुओं ने पूरा किया प्रशिक्षण, प्लेसमेंट में दिखा बेहतर प्रदर्शन

इलेक्ट्रिशियन व कंप्यूटर कोर्स के युवाओं को नामी कंपनियों में अवसर

बड़कागांव, हजारीबाग. अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बड़कागांव ने सत्र 2025–26 के सफल प्रशिक्षुओं के लिए ऑफर लेटर वितरण समारोह आयोजित किया. इस अवसर पर 45 चयनित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिला. यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

इस सत्र में कुल 210 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा किया. केंद्र में चल रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन कोर्स के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा. असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से 21 तथा कंप्यूटर कोर्स से 24 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ. चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सदर अस्पताल, आरोग्यम हॉस्पिटल, कॉजेंट टेक्नोलॉजीज, बजाज कैपिटल और रिशडम इंडिया जैसी संस्थाओं में अवसर प्राप्त हुए. कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे. केंद्र प्रबंधन ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और अन्य प्रशिक्षुओं को अनुशासन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में भी बड़कागांव प्रखंड में कई कार्य कर रहा है. यह प्रयास स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने में सहायक सिद्ध हो रहा है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola