सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए 25 अभ्यर्थी चयनित

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 29 May 2026 9:23 PM

विज्ञापन

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने लिया साक्षात्कार

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण 2026-27 के लिए विभिन्न केंद्रों में प्रशिक्षणार्थी चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया. शुक्रवार को वार्ड 18 के मेन रोड स्थित खादी ग्राम उद्योग केंद्र में साक्षात्कार हुआ. इसमें 25 प्रशिक्षणार्थी चयनित हुए. इन्हें छह माह तक सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र में दिया जायेगा. साक्षात्कार के दौरान वार्ड पार्षद रूपाली कुमारी उनके प्रतिनिधि विशाल कुमार वर्मा समेत ग्राम उद्योग बोर्ड के दीन दयाल शर्मा, अंबिका बाउरी, सुशांत सहदेव समेत कई बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे. इन अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को 4500 रुपये मानदेय के रूप में दिया जायेगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से इन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होकर जीविका चलाने के लिए एक-एक सिलाई मशीन भी दी जायेगी.

तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास

दारू. प्रखंड क्षेत्र के रामदेव खरिका पंचायत के तिलैया मुख्य तालाब में छठ घाट व सीढ़ी निर्माण का कार्य सांसद मद से किया जायेगा. इसका शिलान्यास शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, बलदेव बाबू और अशोक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. यह कार्य जिला परिषद से पांच लाख की लागत से किया जायेगा. अतिथियों ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ने जन सरोकार को लेकर इस योजना की स्वीकृति दी है. जिससे कई गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी. मौके पर विकास यादव, संजय कुशवाहा, विनोद राणा, किशुन प्रसाद, अरविंद कुमार, मोहन, इंद्रदेव कुशवाहा, गोवर्धन प्रसाद, मुकेश, प्रीति देवी, नंदनी देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola