संत माइकल स्कूल के 160 बच्चों को मिला श्रवण यंत्र

Updated:
विज्ञापन
संत माइकल स्कूल के 160 बच्चों को मिला श्रवण यंत्र

डीसी ने कहा, संस्थान को जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा

विज्ञापन

हजारीबाग. संत माइकल स्कूल फॉर द हियरिंग इम्पीयर्ड के बच्चे भी अब आम बच्चों की तरह स्पष्ट सुन सकेंगे. जिला प्रशासन की पहल पर बुधवार को दीपूगढ़ा स्थित विद्यालय में डीसी शशि प्रकाश सिंह ने अध्ययनरत 160 बच्चों के बीच श्रवण यंत्र का वितरण किया. श्रवण यंत्र मिलने के बाद बच्चे खुश थे. डीसी ने कहा कि यह संस्थान विशेष जरूरत वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हो रहे इस संस्थान को जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा. शिक्षकों से कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के लिए आवश्यक संसाधनों की सूची उपलब्ध करायें. शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की जरूरत है. डीसी ने इस मांग को तत्काल स्वीकृति देते हुए जल्द स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था कराने की बात कही. इस दौरान डीसी ने विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया. कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, हॉस्टल व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. परिसर में लगे शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था, खेल मैदान को भी देखा. डीसी ने बच्चों से भी बात की. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola