12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कांग्रेस ने मार्च निकाला स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया

12बरही1 में- अगस्तक्रांति के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए. बरही. कांग्रेस ने बरही में अगस्त क्रांति के मौके पर मंगलवार को मार्च निकाला. मार्च में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. वे बरही नगर के चारों राज्य मार्गों पर नारा लगाते हुए घूमे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल […]

12बरही1 में- अगस्तक्रांति के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए. बरही. कांग्रेस ने बरही में अगस्त क्रांति के मौके पर मंगलवार को मार्च निकाला. मार्च में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. वे बरही नगर के चारों राज्य मार्गों पर नारा लगाते हुए घूमे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद, चक्रवर्ती राज गोपाल सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में नारे लगाये. इसका नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल रजा, युवा कांग्रेस बरही विस अध्यक्ष अजय दुबे कर रहे थे. गौरियाकरमा पंचायत में दुलार यादव व राजेंद्र राम के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने करमा मोड़ पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. दोनों कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, सुरेंद्र रजक, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो क्यूम अंसारी, जिला महामंत्री सोनू यादव, त्रिलोक राणा, सिकंदर निषाद, मुखिया राजेंद्र कुशवाहा, मुखिया शमशेर आलम, मो युसूफ, मो अख्तर हुसैन, तोखन रविदास, अवधेश सिंह, मुकेश गुप्ता, नागेश्वर यादव, संजय यादव, इंद्रदेव ठाकुर, जगदीश उरांव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel