ePaper

चौपारण : 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पांच दिन बाद पीड़िता को लेकर मां पहुंची थाने

Updated at : 19 Feb 2020 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण : 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पांच दिन बाद पीड़िता को लेकर मां पहुंची थाने

अजय ठाकुर, चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत डेबो के कोरियाडीह में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 15 फरवरी की है. लोक लाज की वजह से पीड़िता को लेकर उसके परिजन थाने नहीं जा रहे थे. पीड़िता का इलाज प्राइवेट अस्‍पताल में कराया जा रहा था. […]

विज्ञापन

अजय ठाकुर, चौपारण

प्रखंड के ग्राम पंचायत डेबो के कोरियाडीह में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 15 फरवरी की है. लोक लाज की वजह से पीड़िता को लेकर उसके परिजन थाने नहीं जा रहे थे. पीड़िता का इलाज प्राइवेट अस्‍पताल में कराया जा रहा था. जब बच्ची की स्थिति बिगड़ने लगी. उसके बाद पीड़ित बच्ची को लेकर उसकी मां बुधवार को थाने पहुंची. आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

दुष्कर्म से पीड़ित बच्ची के मां द्वारा दिया गये आवेदन में कहा गया कि 15 फरवरी को उनकी बेटी घर के बाहर खेलने गयी थी. जहां से गांव के ही एक नाबालिग लड़का उनकी बेटी को बहलाकर अपने घर ले गया. लड़के के घर वाले किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे. लड़के ने पहले बच्ची के मुंह मे कपड़ा ठूसकर बांध दिया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. काफी देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां को सारी बातें बतायी. बच्‍ची की हालत खराब थी उसका इलाज स्‍थानीय चिकित्‍सकों से कराया गया.

देर से थाना आने के बारे में पीड़िता की मां ने बताया कि समाज में इज्‍जत खराब होने की डर से थाने नहीं आ रही थी और किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी. लेकिन जब बेटी के हालात दिन प्रतिदिन खराब होने लगी तो यह देख थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है.

थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एवं इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा जायेगा. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola