छह आंगनबाड़ी सेविकाओं और 11 सहायिकाओं का चयन 17 फरवरी से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : जिले में छह आंगनबाड़ी सेविका और 11 सहायिकाओं का चयन फरवरी में होगा. इसमें हजारीबाग शहरी क्षेत्र, केरेडारी, सदर, चौपारण, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, बरकट्ठा, डाडी, इचाक बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं. चयन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों लिए आमसभा का समय निर्धारित किया गया है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिले में छह आंगनबाड़ी सेविका और 11 सहायिकाओं का चयन फरवरी में होगा. इसमें हजारीबाग शहरी क्षेत्र, केरेडारी, सदर, चौपारण, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, बरकट्ठा, डाडी, इचाक बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं. चयन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों लिए आमसभा का समय निर्धारित किया गया है.
क्या कहती हैं पदाधिकारी: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने कहा कि आमसभा को लेकर सभी संबंधित क्षेत्र के पंचायत भवनों में इसकी सूचना चिपकायी जायेगी. चयन प्रक्रिया में बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे. निष्पक्ष चयन के लिए आमसभा स्थल की वीडिओग्राफी होगी. इसके लिए पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










