ePaper

जिले में डेढ़ करोड़ के बिके तिलकुट

Updated at : 14 Jan 2020 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में डेढ़ करोड़ के बिके तिलकुट

हजारीबाग : मकर संक्रांति पर्व को लेकर हजारीबाग समेत आसपास के क्षेत्रों मे उत्साह का माहौल है. बाजार में तिलकुट की बिक्री में अचानक वृद्धि हुई है. पर्व की तैयारी को लेकर लोग मंगलवार को चौक-चौराहों पर तिलकुट स्टॉल सजे नजर आये. इन स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही. शहर […]

विज्ञापन

हजारीबाग : मकर संक्रांति पर्व को लेकर हजारीबाग समेत आसपास के क्षेत्रों मे उत्साह का माहौल है. बाजार में तिलकुट की बिक्री में अचानक वृद्धि हुई है. पर्व की तैयारी को लेकर लोग मंगलवार को चौक-चौराहों पर तिलकुट स्टॉल सजे नजर आये.

इन स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तिलकुट की खूब बिक्री हुई. दुकान के बाहर पिछले 20 दिनों से स्टॉल सजी हुई है. इस बार बाजार में कई किस्म के तिलकुट हैं. गुड के अलावा चीनी और खोआ की बिक्री खूब हो रही है.

वहीं पैकेट में तिलकतारी व चूड़ा गुड़ की बिक्री हो रही है. इतना ही नही काला तिल का लड्डू व मुरही का लेई की भी बिक्री हो रही है. व्यवसायियों के अनुमान के अनुसार इस वर्ष हजारीबाग के बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के तिलकुट की बिक्री हुई है. वहीं 2. 50 लाख रुपये के चूड़ा और गुड़ की बिक्री हुई. शहर के लगभग 150 दुकानों में 20 दिनों में तिलकुट, गुड़ व चूड़ा की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola