कांग्रेस की हैट्रिक को भाजपा ने रोका, फिर हैं दोनों के प्रत्याशी आमने-सामने, जानें हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा
Updated at : 22 Nov 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

सलाउद्दीन कुल वोटर 376966 पुरुष वोटर 199801 महिला वोटर 177165 हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधानसभा सीट पर 15 चुनावों में पांच बार कांग्रेस और चार बार भाजपा विजय रही है जबकि छह बार राजा पार्टी जनक्रांति दल व उसके सहयोगी उम्मीदवार जीते हैं.हाल के वर्षों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा […]
विज्ञापन
सलाउद्दीन
कुल वोटर
376966
पुरुष वोटर
199801
महिला वोटर
177165
हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधानसभा सीट पर 15 चुनावों में पांच बार कांग्रेस और चार बार भाजपा विजय रही है जबकि छह बार राजा पार्टी जनक्रांति दल व उसके सहयोगी उम्मीदवार जीते हैं.हाल के वर्षों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा है.
2014 में भाजपा के मनीष जायसवाल ने 2005 व 2009 के चुनावों में कांग्रेस की लगातार दो जीत पर ब्रेक लगायी थी. इस बार भाजपा ने मनीष जायसवाल व कांग्रेस ने डॉ आरसी प्रसाद पर दांव लगाया है. हजारीबाग सीट 1951 में डबल कंस्टीच्युऐंसी के रूप में अस्तित्व में आयी थी. तब हजारीबाग सदर (सामान्य) सीट से राजा पार्टी जनक्रांति दल के कामाख्या नारायण सिंह और रामगढ़ (रिजर्व) सीट से मास्टर बिगन राम चुनाव जीत कर पहले विधायक बने थे. मतदान के बाद मतगणना 1952 में पूरा हुआ था.
1957 में रामगढ़ राजघराने के डॉ वसंत नारायण सिंह ने कांग्रेस नेता तापेश्वर देव को हरा कर चुनाव जीता. इस सीट पर कांग्रेस की पहली जीत 1962 में ज्ञानी राम ने दिलायी. लेकिन 1967 में क्षेत्रीय जनता पार्टी के रघुनंदन राम ने बिहार के मुख्यमंत्री कृष्ण वल्लभ सहाय को हरा दिया था.1969 के मध्यावधि चुनाव व 1972 में पुन: रघुनंदन राम विजय हुए.
1977 में एकीकृत जनता पार्टी की उम्मीदवार रानी डे ने दो बार रहे विधायक रघुनंदन राम (कांग्रेस) को हराया. 1980 में रघुनंदन राम और 1985 में एचएच रहमान (दोनों कांग्रेस) विजया रहे थे.1990, 1995 और 2000 लगातार तीन बार भाजपा के देवदयाल कुशवाहा जीते. 2005 और 2009 में कांग्रेस से सौरभ नारायण सिंह विधायक बने.
हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज लाया
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है. सदर अस्पताल अपग्रेड होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बन गया है. 100 से अधिक तालाब गहरे िकये गये.
पर्यटन स्थलों का विकास नहीं हुआ
पिछले तीन चुनाव का रिकॉर्ड
2005
जीते : सौरव नारायण सिंह,कांग्रेस
प्राप्त मत : 38431
हारे : ब्रज किशोर जायसवाल,निर्दलीय
प्राप्त मत : 36366
तीसरा स्थान : देव दयाल, भाजपा
प्राप्त मत : 27963
2009
जीते : सौरव नारायण सिंह,कांग्रेस
प्राप्त मत : 66514
हारे : देव दयाल, भाजपा
प्राप्त मत : 57227
तीसरा स्थान : बलदेव राम, निर्दलीय
प्राप्त मत : 4379
2014
जीते : मनीष जायसवाल, भाजपा
प्राप्त मत : 89675
हारे : प्रदीप प्रसाद, निर्दलीय
प्राप्त मत : 62388
तीसरा स्थान : रजी अहमद, भाकपा
प्राप्त मत : 14290
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खुला
सभी गांव पक्की सड़क, पुल व बाइपास सड़कों से जुड़े
डीवीसी सब स्टेशन में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ
अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ
कनहरी, छड़वा डैम समेत कई पर्यटन स्थलों का विकास नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




