ePaper

कुएं में मिला मां-बेटी का शव

Updated at : 15 Nov 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में मिला मां-बेटी का शव

बड़कागांव : थाना क्षेत्र के हरली गांव में घरेलू विवाद के बाद गोपाल कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी अपनी ढाई वर्षीय पुत्री रजनी को लेकर कुएं में डूब गयी, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में […]

विज्ञापन

बड़कागांव : थाना क्षेत्र के हरली गांव में घरेलू विवाद के बाद गोपाल कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी अपनी ढाई वर्षीय पुत्री रजनी को लेकर कुएं में डूब गयी, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

क्या है मामला: जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गोपाल कुमार के घर में घरेलू विवाद हुआ. विवाद के बाद रिंकी कुमारी ने अपनी ढाई वर्षीय पुत्री रजनी को गोद में लिया और खेत की ओर चली गयी. खेत में एक कुएं में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
सुबह लोगों ने बताया कि महिला को बेला के पास कुआं के आसपास घास काटते देखा गया था. परिजनों ने कुएं में छानबीन की, जिसमें दोनों का शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इधर, बड़कागांव पुलिस ने ससुर सुरेश महतो एवं पति गोपाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सास घर से फरार है. शव का अंत्यपरीक्षण करया गया. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अग्नि संस्कार गुरुवार देर शाम किया. रिंकी का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था. वह बड़कागांव निवासी परमेश्वर महतो की पुत्री थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola