खंडेलवाल वैश्य सम्मेलन छह नवंबर से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 12:45 AM
हजारीबाग : शहर के बड़ा खड़ा परिसर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य सम्मेलन छह नवंबर से शुरू होगा. यह जानकारी गुरुवार को खंडेलवाल वैश्य समाज पंचायत के अध्यक्ष नरेश वैद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी़ बताया कि पूरे भारतवर्ष से 15 सौ से अधिक लोग सम्मेलन में भाग लेंगे. सम्मेलन के अंतिम दिन […]
हजारीबाग : शहर के बड़ा खड़ा परिसर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य सम्मेलन छह नवंबर से शुरू होगा. यह जानकारी गुरुवार को खंडेलवाल वैश्य समाज पंचायत के अध्यक्ष नरेश वैद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी़ बताया कि पूरे भारतवर्ष से 15 सौ से अधिक लोग सम्मेलन में भाग लेंगे.
सम्मेलन के अंतिम दिन आठ नवंबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा. इसमें दर्जनों जोड़ियों की शादी होगी. बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र में नौ वर्षों के बाद हजारीबाग में तीन दिवसीय खंडेलवाल सम्मेलन होने जा रहा है. इसे भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी की गयी है. छह माह से तैयारी चल रही है. अतिथियों के रहने के लिए बेहतर इंतजाम किया गया है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के लोग लगे हैं. मौके पर अरुण नाटाणी, पवन रावत, महेश तांबी, जयप्रकाश दुसाद, निरंजन दुसाद, मुरारीलाल ढोलकिया, अशोक ढोलकिया, गोपाल नाटाणी एवं राजकुमार ढोकरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










