वाहन संबंधी कई सेवाएं अब फेसलेस

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 May 2026 11:01 PM

विज्ञापन

परिवहन विभाग की पहल

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े आवेदकों के लिये अच्छी खबर है. नयी गाड़ियों की खरीदारी पर रजिस्ट्रेशन की तरह अब वाहन ट्रांसफर, डुप्लीकेट पंजीयन पेपर, मोबाइल नंबर पंजीकरण, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) और नाम सुधार के लिये भी डीटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. विभागीय पहल के बाद ये सभी सेवाएं फेसलेस कर दी गयी हैं. फेसलेस व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को गाड़ी ट्रांसफर, ओरिजिनल कार्ड खो जाने पर डुप्लीकेट आरसी निकालने, नाम सुधार, मोबाइल नंबर दर्ज कराने और एनओसी के लिये कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित शुल्क जमा करेंगे. इसके बाद डीटीओ कार्यालय तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित कागजात का सत्यापन करेगा. सत्यापन पूरा होने पर आवेदकों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा. नयी गाड़ियों का पंजीयन पहले से ही शोरूम से किया जा रहा है. आवेदक जैसे ही शोरूम से गाड़ी खरीदते हैं, वहीं से वाहन का रजिस्ट्रेशन हो जाता है. बाद में डीटीओ कार्यालय इसकी पुष्टि करता है. इसके बाद आवेदक संबंधित शोरूम से रजिस्ट्रेशन बुक प्राप्त करते हैं. डीटीओ बैधनाथ कामती ने बताया कि शुरुआत में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फेसलेस किया गया था. अब वाहन ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, नाम सुधार, एनओसी और मोबाइल नंबर दर्ज करने सहित अन्य जरूरी सेवाओं को भी फेसलेस कर दिया गया है. इससे आवेदकों को कार्यालय में दिन भर दौड़-भाग करने से राहत मिलेगी. लोग घर बैठे परिवहन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का निबटारा कर सकेंगे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola