दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन, विद्यालय को इनवर्टर-बैटरी व अन्य सामग्री भेंट

Author Jaynarayan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते यूथ विंग के अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और विद्यालय को इनवर्टर, बैटरी व अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की।

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने अपना जन्मदिन हुरहुरू स्थित दिव्यांग एवं विकलांग विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया. पत्नी अवंतिका जायसवाल व यूथ विंग के सदस्यों की मौजूदगी में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें केक खिलाया. इस दौरान विद्यालय को इनवर्टर, बैटरी, बेड, कुकर, स्टील ड्रम समेत अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गयी. बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, चिप्स, जूस व अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गयी. कार्यक्रम में बच्चों ने गीत गाकर करण जायसवाल का स्वागत किया.यूथ विंग के संरक्षक ने कहा कि जन्मदिन की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ बांटने में है. करण जायसवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ बिताए पल उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं और बच्चों की मुस्कान ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है. कार्यक्रम में यूथ विंग के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक व अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola