Jharkhand : हजारीबाग में खाई में गिरा लोहा लदा ट्रक, चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 1:16 PM
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला में शनिवार को एक लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक की पहचान सुरेंद्र यादव (4) के रूप में हुई है. वह कोडरमा जिला का रहने वाला था. उसके पिता का नाम रामकिशन यादव है. इसे […]
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला में शनिवार को एक लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक की पहचान सुरेंद्र यादव (4) के रूप में हुई है. वह कोडरमा जिला का रहने वाला था. उसके पिता का नाम रामकिशन यादव है.
इसे भी पढ़ें : दुमका में बेटे ने पत्थर से कूचकर मां को मार डाला
जानकारी के मुताबिक, ट्रक कोडरमा से हजारीबाग आ रहा था. इसी दौरान जवाहर घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक के खाई में गिरने पर चालक ट्रक के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










