परीक्षा में धांधली के आरोपियों पर होगा केस
Updated at : 20 Sep 2019 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल सर्विसेज परीक्षा में गड़बड़ी का मामला रांची : डाक विभाग के विभागीय परीक्षा में धांधली के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी. डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने गड़बड़ी करनेवाले दो लोगों को चिह्नित कर जांच की कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि जांच कमेटी ने अब-तक उन्हें रिपोर्ट नहीं सौंपी […]
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल सर्विसेज परीक्षा में गड़बड़ी का मामला
रांची : डाक विभाग के विभागीय परीक्षा में धांधली के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी. डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने गड़बड़ी करनेवाले दो लोगों को चिह्नित कर जांच की कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि जांच कमेटी ने अब-तक उन्हें रिपोर्ट नहीं सौंपी है. यह मामला गंभीर है. झारखंड सर्किल ने इसे गंभीरता से लिया है. रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी.
बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल सर्विसेज के तहत बड़े पैमाने पर इंटरनल प्रमोशन एग्जाम आयोजित की जा रही है, जिसमें धांधली की बात सामने आयी है. मामला हजारीबाग डिवीजन के रामगढ़ जिले से जुड़ा है. हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक की नियुक्ति मामले में भी गड़बड़ी की बात सामने आयी थी, जिसमें कैंडिडेट के पास कॉल कर नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे जाने की बात सार्वजनिक हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




