हजारीबाग : कैदी ने फांसी लगा कर खुदकुशी की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा, हजारीबाग में बंदी धीरेंद्र यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह प्रतापपुर (चतरा) के बघार गांव का रहनेवाला था. दोपहर 12 बजे पीपल पेड़ में फंदा लगा कर जान दे दी. धीरेंद्र कुमार यादव को 28 जुलाई को चतरा से हजारीबाग जेल लाया गया था. उस पर प्रतापपुर थाना […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा, हजारीबाग में बंदी धीरेंद्र यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह प्रतापपुर (चतरा) के बघार गांव का रहनेवाला था.
दोपहर 12 बजे पीपल पेड़ में फंदा लगा कर जान दे दी. धीरेंद्र कुमार यादव को 28 जुलाई को चतरा से हजारीबाग जेल लाया गया था. उस पर प्रतापपुर थाना में मारपीट का मामला दर्ज था. बताया जाता है कि चतरा जेल में बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण उसे हजारीबाग भेजा गया था. वह जेल के वार्ड नंबर तीन में रहता था. दोपहर में कैदियों की गिनती की, जिसमें एक कम पाया गया. इसके बाद जेल प्रशासन सक्रिय हो गया. खोजबीन के दौरान शव पेड़ से लटकता मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










