निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर कोर्ट में मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद पत्र दायर कर कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला मो हशमुद्दीन ने दर्ज कराया है. परिवादी ने कहा कि उसका पुत्र हशमत रजा स्नातक पास था. रोजगार नहीं मिलने के कारण उसने नगर निगम में […]
विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद पत्र दायर कर कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला मो हशमुद्दीन ने दर्ज कराया है. परिवादी ने कहा कि उसका पुत्र हशमत रजा स्नातक पास था. रोजगार नहीं मिलने के कारण उसने नगर निगम में सफाईकर्मी में अस्थायी मजदूर के रूप में काम किया था.कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने पदभार ग्रहण के बाद स्वच्छता अभियान से जुड़े निगम के अस्थायी सभी सफाई मजदूरों को पदमुक्त कर दिया.
हशमत रजा ने इस स्वच्छता अभियान में दो माह तक काम किया था. दो माह का बकाया मानदेय मांगने वह कार्यपालपक पदाधिकारी सुरेश यादव के पास गया था. लेकिन पदाधिकारी ने बकाया राशि देने के बजाय उसके साथ बदसलूकी की. इससे आहत होकर उसने दो मार्च 2019 को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










