बड़कागांव और बरकट्ठा में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 2:58 AM
एक की मौत, दो घायल बड़कागांव : प्रखंड के बड़कागांव पूर्वी पंचायत के ग्राम अरहरा के पास जामुन के पेड़ के पास वज्रपात से एक 10 वर्षीय छात्र बादल कुमार (पिता-तुलेश्वर ठाकुर) की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य छात्र सूरज कुमार को भी झटका लगा. सूरज का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है. […]
एक की मौत, दो घायल
बड़कागांव : प्रखंड के बड़कागांव पूर्वी पंचायत के ग्राम अरहरा के पास जामुन के पेड़ के पास वज्रपात से एक 10 वर्षीय छात्र बादल कुमार (पिता-तुलेश्वर ठाकुर) की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य छात्र सूरज कुमार को भी झटका लगा. सूरज का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पूर्वी पंचायत के मुखिया कैलाश कुमार राणा, पूर्व मुखिया लीलावती देवी, चेपाकला पंचायत के पूर्व पंसस सरिता देवी व कृष्णा राम उनके घर पहुंचे और ढांढ़स बंधाया. बीडीओ सह सीओ से सहायता की मांग की.
महिला घायल: बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कडीहा में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से एक महिला मंजू हेंब्रम (42) पति-गैब्रियल हेंब्रम घायल हो गयी. महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










