ePaper

जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिली बड़कागांव भाजपा महिला मोरचा अध्‍यक्ष पूनम साहू

Updated at : 04 Jun 2019 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिली बड़कागांव भाजपा महिला मोरचा अध्‍यक्ष पूनम साहू

बड़कागांव : प्रखंड की जनहित के मुद्दों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम साहू ने मुलाकात की. पूनम साहू ने लोकसभा में भाजपा को बड़ी जीत मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी. इसके बाद श्रीमती साहू ने सड़क, पानी, बिजली और सरकारी योजनाओं के बारे में विशेष […]

विज्ञापन

बड़कागांव : प्रखंड की जनहित के मुद्दों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम साहू ने मुलाकात की. पूनम साहू ने लोकसभा में भाजपा को बड़ी जीत मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी. इसके बाद श्रीमती साहू ने सड़क, पानी, बिजली और सरकारी योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा विकास योजनाओं का उचित लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसका प्रबंध किया जाए.

साथ ही उन्‍होंने कृषि बीमा योजना के अंतर्गत प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया. भाजपा नेत्री पूनम साहू ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से बिजली, पानी और सड़क पर बेहतर सुविधा बहाल करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बड़कागांव का उचित विकास और ग्रामीणों को हर योजना का उचित लाभ दिया जायेगा. तथा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola