हजारीबाग लोस में मताधिकार के प्रति महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक

Updated at : 09 May 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग लोस में मताधिकार के प्रति महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक

हजारीबाग : लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा में मतदान की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मत प्रतिशत में इजाफा हुआ है. हजारीबाग में कुल 64.83 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, जो 2014 से 1.14 प्रतिशत अधिक है. जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं […]

विज्ञापन

हजारीबाग : लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा में मतदान की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मत प्रतिशत में इजाफा हुआ है. हजारीबाग में कुल 64.83 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, जो 2014 से 1.14 प्रतिशत अधिक है. जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 5.05 प्रतिशत अधिक मतदान किया. आंकड़ों के मुताबिक हजारीबाग लोस में महिलाओं ने 67.46 प्रतिशत और पुरुषों ने 62.46 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया है.

बरही विधानसभा में कुल मतदाता 281125 हैं. इसमें 179583 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां 85854 पुरुष और और 93729 महिलाओं ने वोट डाले. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 7875 अधिक मतदान किया. मांडू विधानसभा में कुल मतदाता 377096 हैं. इसमें पुरुष 200459 और महिलाएं 176637 है. मांडू में 241688 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां 122926 पुरुष और 118762 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.
हजारीबाग सदर विधानसभा में 228235 मत पड़े इस विधानसभा में कुल मतदाता 371107 हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 196276 और महिलाओं की संख्या एक लाख 74 हजार 830 है. रामगढ़ विधानसभा में 213992 मत पड़े. इस विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 304636 है. इसमें पुरुष मतदाता 160806 और महिला मतदाता 143826 हैं. विधानसभा में महिलाओं ने 110380 और पुरुषों ने 103612 मताधिकार का प्रयोग किया. बड़कागांव विधानसभा में 213626 मत पड़े. इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 330512 है. इसमें महिलाओं की संख्या 177833 और पुरुषों की संख्या 152678 है. इसमें 100579 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों ने 113047 वोट डाले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola