पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 1:21 AM
बड़कागांव : बड़कागांव थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की दूसरी बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार व संचालन थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने किया. बैठक में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, जेएसआइ जगन्नाथ चक्रवर्ती, डाड़ीकला के थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बादम के सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र पांडेय समेत प्रखंड के 23 पंचायतों के विभिन्न अखाड़ों […]
बड़कागांव : बड़कागांव थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की दूसरी बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार व संचालन थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने किया. बैठक में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, जेएसआइ जगन्नाथ चक्रवर्ती, डाड़ीकला के थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बादम के सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र पांडेय समेत प्रखंड के 23 पंचायतों के विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व लाइसेंसधारी सदस्य शामिल हुए. सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं व विधि-व्यवस्था की जानकारी दी. बैठक में विकास कार्य पर भी चर्चा की गयी. जुलूस मार्गों में जर्जर सड़कों को मरम्मत करने का निर्णय लिया गया.
उपमुखिया रंजीत कुमार मेहता ने जुलूस मार्गों में बाधा पहुंचाने वाले अतिक्रमण व बिजली के तार, झूलते तार की समस्याओं की जानकारी दी. इन समस्याओं को समाधान करने का निर्णय लिया गया. इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने सभी अखाड़ों के समितियों व डीजे संचालकों को कहा कि डीजे साउंड के लिए एसडीओ से अनुमति पत्र लेना होगा.
जिनके पास अनुमति पत्र रहेगा, वे ही डीजे साउंड का उपयोग कर सकते है. डीजे संचालक भी उन्हीं समिति को डीजे साउंड देंगे, जिनके पास अनुमति पत्र रहेगा. डीजे साउंड भी बजाने के दौरान यह ध्यान रखा जाये, किसी को कोई आपत्ति न हो. विवादास्पद गाने नहीं बजाया जाये. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि जुलूस मार्ग के लिए कोई नया रास्ता का उपयोग नहीं किया जायेगा. पूर्व के निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालेंगे.
बीडीओ ने कहा कि सभी क्लब समिति के अध्यक्ष शांतिपूर्वक रामनवमी पर्व, जुलूस झांकी प्रदर्शन करने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व मुख्य विष्णु रजक, बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश वर्मा, उप मुखिया रंजीत मेहता, बादम के पंचायत समिति सदस्य राजू महतो, यदू कुमार मेहता, बालेश्वर महतो, महेंद्र विश्वकर्मा, हरिशंकर, प्रसाद, गौतम वर्मा, नवीन ठाकुर, सरोज कुमार सोनी, लालमणि महतो,बनवारी साव, लखन तुरी, रंजीत चौबे, विनोद महतो, संतोष कुमार, शंभू वर्मा, बालेश्वर पांडेय, मो शमशेर आलम, कार्तिक महतो, ज्ञानी महतो, सीताराम गोप, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद, मनोज ठाकुर, राहुल कुमार, बालेश्वर महतो, प्रदीप कुमार, परमेश्वर साहू, घनश्याम प्रजापति, मेवा लाल नाग, धनेश्वर महतो, दर्शन प्रजापति, मिथिलेश कुमार, संतोष राणा, रंजीत कुमार चौबे, संतोष राम, देव कुमार गुप्ता, संजय भुइयां, आजाद राम, सोनू कुमार, राज किशोर सोनी, गुड्डू कुमार सोनी, संतोष सोनी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










