शिक्षा सम्मान यात्रा के तहत शिक्षक और विद्यार्थी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

स्ट्रेमेक्स फोन्डेशन के निदेशक बच्चों के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में स्ट्रेमेक्स फाउंडेशन की शिक्षा सम्मान यात्रा के तहत रेड रोज पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: स्ट्रेमेक्स फाउंडेशन की ओर से चल रहे शिक्षा सम्मान यात्रा के तहत शिक्षक और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बुधवार को रेड रोज पब्लिक स्कूल रोला में निःशुल्क प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धा को विकसित करना तथा शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना था.

विज्ञापन

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक बिपिन कुमार ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक खुशबू फाउंडेशन के प्रबंधक रंजीत कुमार, शिक्षक आशुतोष कुमार, कुलेश्वर कुमार, नरेश कुमार मेहता, पूजा कुमारी, निशि छाया हेम्ब्रम, अनु राणा, पूजा कुमारी, लवली कुमारी सिन्हा, ममता राणा, मोनी कुमारी, सतीश कुमार सिंह, यशोदा कुमारी एवं विकास पाण्डेय शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola