चल रे कांवरिया शिव के धाम...
Updated at : 05 Mar 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस केंद्र से निकली शिव की बारात, केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, डीआइजी, डीसी व एसपी हुए शामिल शहर के सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ हजारीबाग : जिले में सोमवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया. संयोगवश महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ने भक्तों में और उत्साह देखा गया. शहर समेत […]
विज्ञापन
पुलिस केंद्र से निकली शिव की बारात, केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, डीआइजी, डीसी व एसपी हुए शामिल
शहर के सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
हजारीबाग : जिले में सोमवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया. संयोगवश महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ने भक्तों में और उत्साह देखा गया. शहर समेत पूरे जिले के शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. भक्तों को भगवान शंकर व माका पार्वती की पूजा कर सुख शांति की कामना की.
शाम तक सभी मंदिरों में लोगों को पूजा करते देखा गया. महाशिवरात्रि पर पुलिस केंद्र से शिव की बारात निकली. बराती पुलिस केंद्र से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शहर का भ्रमण किया. पुलिस केंद्र से इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, अन्नदा चौक, बुढ़वा महादेव मंदिर, अन्नदा चौक होते हुए बराती वापस पुलिस केंद्र वापस हुआ.
रात में शिव-पार्वती का विवाह पुलिस केंद्र स्थित शिव मंदिर में हुआ. बराती में केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, डीआइजी पंकज कंबोज, डीसी रविशंकर शुक्ल, एसपी मयूर पटेल, सदर एसडीपीओ कमल किशोर, सदर अंचल इंस्पेक्टर कपिलदेव सिंह, मेजर अजीत कुमार चौबे समेत पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




