सावन के व्रत में मिठास घोल दें ये 5 फलाहारी स्वीट्स, भोलेनाथ को भी लगा सकते हैं भोग

Falahari Sawan Food Ideas 2026 (PC: AI Image)
Sawan Special Vrat Food: सावन के व्रत में अगर कुछ मीठा और सात्विक खाने का मन है, तो फलाहारी स्वीट्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ये स्वाद के साथ-साथ एनर्जी भी देते हैं और भगवान शिव को भोग लगाने के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं.
Sawan Special Vrat Food: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति, व्रत और सात्विक भोजन के लिए खास माना जाता है. इस दौरान कई लोग पूरे महीने या फिर सोमवार के व्रत रखते हैं. व्रत के समय अक्सर यह सवाल रहता है कि ऐसा क्या खाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो, पेट भी भर दे और व्रत के नियमों के अनुसार भी हो. ऐसे में फलाहारी मिठाइयां एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. ये न सिर्फ मीठा खाने की इच्छा पूरी करती हैं, बल्कि कई मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले दूध, मखाना, नारियल और सूखे मेवे शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करते हैं. अगर आप इस सावन कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इन 5 स्वादिष्ट फलाहारी स्वीट्स को अपनी थाली में जरूर शामिल करें. इन्हें भगवान शिव को भोग के रूप में भी अर्पित किया जा सकता है.
सिंघाड़े के आटे का हलवा

सिंघाड़े के आटे से बना हलवा व्रत की पारंपरिक रेसिपी है. घी, दूध और सूखे मेवों के साथ तैयार यह हलवा कम इंग्रेडिएंट में जल्दी बन जाता है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. इसे भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भी बांटा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सावन से पहले ऐसे साफ करें पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन, चमकेंगे बिल्कुल नए जैसे
मखाने की खीर

सावन (Sawan 2026) के व्रत में मखाने की खीर सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. दूध, मखाना, इलायची और थोड़े से सूखे मेवों से तैयार यह खीर स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती है. इसे ठंडा या गर्म, दोनों तरह से परोसा जा सकता है.
साबूदाना फिरनी

अगर हर बार साबूदाने की खिचड़ी या खीर खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार साबूदाना फिरनी बनाकर देखें. इसका गाढ़ा और क्रीमी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
राजगीरा लड्डू

राजगीरा व्रत में खाया जाने वाला एक पौष्टिक अनाज है. इससे बने लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को अच्छी ऊर्जा भी देते हैं. गुड़ और घी के साथ तैयार किए गए ये लड्डू शाम की भूख मिटाने के लिए भी अच्छे ऑप्शन हैं.
नारियल के लड्डू

ताजे या सूखे नारियल, दूध और थोड़ी-सी चीनी या गुड़ से बनने वाले नारियल के लड्डू झटपट तैयार हो जाते हैं. ये लंबे समय तक सुरक्षित भी रहते हैं, इसलिए व्रत के दौरान इन्हें पहले से बनाकर रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: पुरानी बांधनी साड़ी भी लगेगी बिल्कुल नई, बस ट्राई करें ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










