रश्मि हत्याकांड का आरोपी फरार, पुलिस को तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : रश्मि पांडेय हत्याकांड को लेकर हजारीबाग पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे हैं. पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी शीघ्र सुलझा ली जायेगी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है. पुलिस हत्या को लेकर छापामारी कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे राज्य में फरार हो गया है. इधर, रश्मि […]
विज्ञापन
हजारीबाग : रश्मि पांडेय हत्याकांड को लेकर हजारीबाग पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे हैं. पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी शीघ्र सुलझा ली जायेगी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है. पुलिस हत्या को लेकर छापामारी कर रही है.
पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे राज्य में फरार हो गया है. इधर, रश्मि हत्याकांड की प्राथमिकी कोर्रा थाना में दर्ज की गयी है. अब तक के अनुसंधान में रामगढ़ के कुजू स्थित स्वेच्छा नर्सिंग होम के संचालक रूपेशकुमार गुप्ता पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार रूपेश हजारीबाग के कुम्हारटोली मुहल्ले रहनेवाला है.
रूपेश ने खुद को पति बताया था: पता चला कि आनंदपुरी स्थित मकान के जिस कमरे से रश्मि का शव पुलिस ने बरामद किया था. वह कमरा दिलाने में रूपेश ने खुद को रश्मि का पति बताया था. मकान मालिक ने रूपेश की तस्वीर देख इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने रूपेश के घरवालों से भी पूछताछ की है.
घरवालों ने दोनों के संबंध की बात कही है. दोनों के बीच बातचीत का खुलासा भी कॉल डिटेल से हुआ है. सदर एसडीपीओ कमल किशोर ने कहा कि रश्मि हत्याकांड की गुत्थी शीघ्र सुलझा ली जायेगी. बता दें कि रश्मि पांडेय का शव गत 24 फरवरी को शहर के आनंदपुरी मुहल्ला स्थित एक किराये के कमरे में मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










