छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : उच्च विद्यालय नइटांड़ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार साव व नारायण पासवान ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर अपने ही गांव के सत्यम सूंडी (पिता महावीर सूंडी) पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर शिक्षक सुनील साव, नारायण पासवान, फुलदेव राम व अध्यक्ष मृत्युंजय साव के साथ मारपीट करने का […]

विज्ञापन

जयनगर : उच्च विद्यालय नइटांड़ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार साव व नारायण पासवान ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर अपने ही गांव के सत्यम सूंडी (पिता महावीर सूंडी) पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर शिक्षक सुनील साव, नारायण पासवान, फुलदेव राम व अध्यक्ष मृत्युंजय साव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में कहा गया है कि मारपीट के बाद सत्यम पुन: अपने साथियों विकास सूंडी व नीरज साव के साथ विद्यालय पहुंचा और झगड़ा करने लगा. 100 नंबर पर जब पुलिस की इसकी सूचना दी गयी तो वह भाग निकला. इस संबंध में थाना कांड संख्या 20/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola