हजारीबाग : सब्जियों के दाम गिरने से परेशान बड़कागांव के किसान, पूंजी के भी लाले

Updated at : 06 Feb 2019 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : सब्जियों के दाम गिरने से परेशान बड़कागांव के किसान, पूंजी के भी लाले

।। संजय सागर ।। बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव के किसानों के लिए बाजार व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें ओने- पौने दाम में सब्जियों के बेचना मजबूरी हो गया है. किसानों का कहना है कि एक तरफ अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान की खेती पर्याप्त में नहीं हुई. इस कारण पूंजी […]

विज्ञापन

।। संजय सागर ।।

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव के किसानों के लिए बाजार व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें ओने- पौने दाम में सब्जियों के बेचना मजबूरी हो गया है. किसानों का कहना है कि एक तरफ अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान की खेती पर्याप्त में नहीं हुई. इस कारण पूंजी भी हमें वापस नहीं हुआ. इस बार फूल गोभी व पत्तागोभी की सब्जी का उत्पादन अधिक हुआ. लेकिन बाजार या यातायात व्यवस्था नहीं रहने के कारण किसान कम दाम में सब्जियां बेचने को मजबूर हैं. इस कारण उन्हें लागत का पूंजी भी वापस नहीं हो पा रहा है.

* क्या कहना है किसानों का

किसान मनोहर प्रसाद दांगी एंव शंकर प्रसाद दांगी,राजेंद्र महतो,अजित महतो,दीपक महतो ने बताया कि अभी दैनिक बाजार में इन दिनों सब्जियों के भाव में भारी गिरावट हो गई हैं. किसानों को सब्जियों का मूलधन भी नहीं निकल पा रहा है. सब्जियों के भाव में गिरावट के कारण किसान अपने सब्जियों को ओने पौने दाम में बेचने को मजबूर रहे है.

* गोभी लगे खेत में हल जोतना पड़ा

कृष्णा महतो ने बताया कि वो 10 कठा में फूलगोभी की खेती की है, लेकिन दाम कम होने से उनका रात का नींद गायब हो गया है. वहीं सेवा एवं मेवा महतो ने दाम कम होने से परेशान अपने फूलगोभी के खेत पर ट्रैक्टर चलवा दिया. किसानों का कहना है कि उनके लागत मूल्य भी नहीं लौट रहे हैं. किसान मनोहर प्रसाद,शंकर महतो,दीपक महतो,रूपू महतो,झमन महतो सब्जियों के दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूब गये हैं.

* सब्जियों के भाव

किसान मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी है कि बड़कागांव दैनिक बाजार में सब्जियों का भाव थोक एवं खुदरा के मूल्‍य प्रति किलो.

बंधा गोभी-फूलगोभी थोक 3 रुपये एवं खुदरा 5 रुपये

टमाटर थोक 4 रुपये और खुदरा 6 रुपये

मटर थोक 12 रुपये और खुदरा 15 रुपये

बैगन थोक 6 रुपये और खुदरा 10 रुपये

गाजर थोक 6 रुपये और खुदरा 10 रुपये

हरी मिर्च थोक 30 रुपये और खुदरा 40 रुपये

प्याज थोक 10 रुपये और खुदरा 12 रुपये

लहसुन थोक 25 रुपये और खुदरा 30 रुपये

अदरक थोक 80 रुपये और खुदरा 120

मुली थोक 5 रुपये और खुदरा 10 रुपये

धनिया पत्ता थोक 25 रुपये और खुदरा 30 रुपये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola