ePaper

ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकराया, एक की मौत

Updated at : 01 Feb 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकराया, एक की मौत

विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़-बगोदर पथ पर स्थित चलनिया के पास एक ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया. हादसे में ट्रक के उप-चालक आशीष शर्मा (30) पिता-रोहित शर्मा-ग्राम खैरका थाना टटीझरिया की मौत हो गयी. वहीं ट्रक चालक नितीश पांडे (पिता-रोहित शर्मा) ग्राम खैरका टटीझरिया घायल हो गये. घटना गुरुवार की है. बताया […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़-बगोदर पथ पर स्थित चलनिया के पास एक ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया. हादसे में ट्रक के उप-चालक आशीष शर्मा (30) पिता-रोहित शर्मा-ग्राम खैरका थाना टटीझरिया की मौत हो गयी. वहीं ट्रक चालक नितीश पांडे (पिता-रोहित शर्मा) ग्राम खैरका टटीझरिया घायल हो गये. घटना गुरुवार की है.

बताया जाता है कि चालक व उप-चालक सगे भाई थे. दोनों खाली ट्रक लेकर गिरिडीह जा रहे थे. घायल उप-चालक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्र अदित्य कुमार एवं अविनाश को छोड़ गये. घटना के बाद गांव में मातम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola