ePaper

झारखंड: दवा खरीदने गयी लड़की को एसयूवी में बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

Updated at : 14 Jan 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: दवा खरीदने गयी लड़की को  एसयूवी में बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जंगल में एक लड़की से एक शख्‍स ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इस बात कर जानकारी पुलिस ने दी है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हजारीबाग में एक लड़की को अकेला देखकर एक व्यक्ति ने उसे अपनी एसयूवी में बैठा लिया और हजारीबाग-बगोदर रोड पर […]

विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जंगल में एक लड़की से एक शख्‍स ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इस बात कर जानकारी पुलिस ने दी है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हजारीबाग में एक लड़की को अकेला देखकर एक व्यक्ति ने उसे अपनी एसयूवी में बैठा लिया और हजारीबाग-बगोदर रोड पर ताटी झरिया इलाके में जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पड़ोस के गिरिडीह जिले में राज धनवर से एक लड़की दवा खरीदने हजारीबाग आयी थी और वापस घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता को ग्रामीणों ने देखा और उसे हजारीबाग महिला थाना पहुंचाया, जहां प्राथमिकी दर्ज की गयी.

पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल से एक पर्स बरामद की है यह पर्स धनबाद के अशोक कुमार गुप्ता का है. धनबाद पुलिस को सूचित किया गया है और आरोपी को पकड़ने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola