शिक्षा विभाग के ऑडिटोरियम का शिलान्यास आज

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के ऑडिटोरियम का शिलान्यास आज

निर्माण पर 4.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में शिक्षा विभाग का अपना ऑडिटोरियम बनेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) ने स्थल चयन कर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य करने का निर्णय लिया है. इस पर 4.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 22 अप्रैल को शिलान्यास की तैयारी है. जिला प्रशासन ने सदर भाजपा विधायक से शिलान्यास करने का मन बनाया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. ऑडिटोरियम शहर के झील रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर के खाली पड़ी जमीन पर बनना तय किया गया है. इसमें स्टाफ क्वार्टर, दो प्रशिक्षण क्लासेस और बड़ा हॉल ( ऑडिटोरियम) शामिल है. इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा और हजारीबाग सहित पड़ोसी जिले चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़ के शिक्षकों को एक जगह एकत्रित कर प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है. वहीं, शिक्षकों और छात्रों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की तरह ऑडिटोरियम काम करेगा. जहां सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी.

कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन को लेकर बैठक स्थगित

हजारीबाग. जिले के सभी 16 सरकारी आवासीय बालिका विद्यालयों में चालू सत्र 2026-27 में बच्चियों के नामांकन को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी. झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अगली बैठक की तिथि की घोषणा शीघ्र होगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola