एसपी ने अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. एसपी अमन कुमार ने मंगलवार को पुलिस सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की. इसमें सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल हुए. एसपी ने अपराध पर विराम लगाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. नशीले पदार्थो की खरीद-बिक्री रोकने, छिनतई की घटनाओं को अंजाम देनेवाले अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में संगठित अपराध पर रोक के लिए थानेदारों को सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति-जनजाति सें संबंधित कांडों में कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के अंदर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. जमानती तथा गैर जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की जब्ती विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने को कहा. सिविल कोर्ट की सुरक्षा की नियमित समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूरा करने का भी निर्देश दिया. थानेदार को अपने-अपने थानों में आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन करने का आदेश दिया. बैठक में मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, एसडीपीओ पवन कुमार, एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नंदकिशोर साहू समेत सभी थाना प्रभारी शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola