विशेष छापामारी अभियान में 57 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विशेष छापामारी अभियान में 57 गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर जिले के 200 ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन

हजारीबाग. एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले भर में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें विभिन्न कांडों के फरार आरोपियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. अभियान के तहत 200 ठिकानों पर छापामारी कर 57 आरोपी व वारंटी गिरफ्तार किये गये. वारंट रिकॉल, जमानत, आत्मसमर्पण सहित 118 वारंट एवं 11 इश्तेहार व कुर्की का निष्पादन किया गया. अभियान के तहत मुफ्फसिल पुलिस ने फरार वारंटी आशीष कुमार उर्फ भोमा एंव गदर भुइयां (औरिया निवासी), दहेज प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के वारंटी रोहन उर्फ भोला राम (बीरबीर निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बड़ाबाजार टीओपी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. इनमें हुरहुरू के संजु कुमार और रांची-पटना रोड के विकास जालान शामिल हैं. वहीं सदर पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. लोहसिंघना पुलिस ने वारंटी मो इरफान (कोलघटी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. कोर्रा पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसी तरह जिले के सभी थाना क्षेत्र से वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

छापेमारी के लिए 69 टीमें गठित की गयी थीं

एसपी ने विशेष छापामारी अभियान के लिए 69 टीमें गठित की थी. टीम में 253 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे. इनके अलावा सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व सभी थाना प्रभारी भी शामिल थे. 20 अप्रैल की रात से 24 घंटे तक लगातार अभियान चला. एसपी ने कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola